एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से आज और बढ़ेंगी दिक्कतें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। गुरुवार से एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से दिक्कतें ओर बढ़ सकती हैं। दरअसल गुरुवार से आपात सेवाओं में तैनात एनएचएम कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:23 PM (IST)
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल 
से आज और बढ़ेंगी दिक्कतें
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से आज और बढ़ेंगी दिक्कतें

संवाद सहयोगी, रुड़की: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। गुरुवार से एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से दिक्कतें ओर बढ़ सकती हैं। दरअसल, गुरुवार से आपात सेवाओं में तैनात एनएचएम कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर दो सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सिविल अस्पताल में तैनात एनएचएम के स्वास्थ्यकर्मी बुधवार को एकत्रित होकर हरिद्वार पहुंचे। वहां, जिले के एनएचएम कर्मियों के साथ मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल में डीईआइसी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को इलाज नहीं मिल पाया। टीबी के मरीज भी बिना जांच और दवा के निराश लौट गए। अन्य सेवाएं भी प्रभावित रही। संगठन की ब्लाक अध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने बताया कि शासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते संगठन पदाधिकारियों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। बताया कि प्रदेश के पदाधिकारियों के आह्वान पर गुरुवार से इमरजेंसी सेवाओं में तैनात एनएचएम कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसके चलते ब्लड बैंक, पैथोलाजी लैब, एनबीएसयू की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। धरना-प्रदर्शन में संजय कुमार, प्रदीप जोशी, कुलवीर सिंह कैंतुरा, मुन्नी राणा, देवेश्वरी, प्रदीप सिंह नेगी, नीतू बिष्ट, रेनू सैनी, प्रीति डंगवाल, यशवंत सिंह, जगजीवन राम, विनोद सिंह, हिमांशु राणा, फरजाना, विजय यादव, नवनीत सैनी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी