एनसीसी कैडेट ने ली संविधान के पालन की शपथ ली

संवाद सूत्र लक्सर नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने भारतीय संविधान के पालन की श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:11 PM (IST)
एनसीसी कैडेट ने ली संविधान  के पालन की शपथ ली
एनसीसी कैडेट ने ली संविधान के पालन की शपथ ली

संवाद सूत्र, लक्सर: नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने भारतीय संविधान के पालन की शपथ ली। कोरोना काल में कैडेट को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। 84 यूके बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के आदेशानुसार आयोजित किए गए कार्यक्रम में एनसीसी के सीनियर व जूनियर कैडेट ने ऑनलाइन शपथ ली।

प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने शपथ लेने वाले कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संविधान ने हम सब को एक स्वाधीन लोकतंत्र के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किए हैं। पर, संविधान के अंतर्गत ही हम सब की यह जिम्मेदारी भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता और समानता तथा भाईचारे के मूलभूत लोकतान्त्रिक आदर्शो के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। लेफ्टिनेंट रविद्र कुमार ने कहा कि हमें समान रूप से मताधिकार देने वाले संविधान पर गर्व होना चाहिए। हम अपने अधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन दायित्वों को नहीं समझते हैं। हमें अपने दायित्वों का भी पालन करना चाहिए। एनसीसी अधिकारी डॉ. पारस चौधरी ने संविधान की उद्देशिका की शपथ सभी एनसीसी कैडेट को ऑनलाइन दिलाई और एनसीसी कैडेट्स का आह्वान किया कि वे भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए सभी कैडेट्स संविधान को अंगीकृत व आत्मर्पित करें। ऑनलाइन शपथ लेने वालों में कैडेट्स इंद्रजीत, मनीष कुमार, सरिता, प्रदीप कुमार, शबाना, सागर कुमार, विनित सैनी, उदय चौधरी, काक्की देवी, विकांक्षी, आयुषी खटाना, अभिषेक पंवार और मयंक गुप्ता आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी