प्रदेश में हड़ताल खत्म, रुड़की में सफाई कर्मी अड़े

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल भले ही समाप्त हो गई हो। लेकिन नगर निगम रुड़की के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। सफाई कर्मचारियों ने 10वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। जिसके चलते शहर में सफाई कार्य ठप रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:40 PM (IST)
प्रदेश में हड़ताल खत्म, रुड़की में सफाई कर्मी अड़े
प्रदेश में हड़ताल खत्म, रुड़की में सफाई कर्मी अड़े

संवाद सहयोगी, रुड़की : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल भले ही समाप्त हो गई हो। लेकिन, नगर निगम रुड़की के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। सफाई कर्मचारियों ने 10वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। जिसके चलते शहर में सफाई कार्य ठप रहा। कर्मचारी स्थानीय स्तर की चार मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी वापस लौटने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश में वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। लेकिन, नगर निगम रुड़की के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी है। कर्मचारियों ने बारिश होने के बाद भी नगर निगम में धरना प्रदर्शन जारी रखा। संगठन के रुड़की अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि उनकी चार मांगे हैं। जो महापौर और स्थानीय अधिकारी पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश नहीं है। कर्मचारियों के भी परिवार हैं। उन्हें भी सप्ताह में एक दिन के अवकाश की जरुरत रहती है। जिन 13 सफाई महिला कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं उनको वापस लिया जाए और ईपीएफ व ईएसआइ का लाभ कर्मचारियों को दिया जाए। साथ ही उनकी वेतन वृद्धि कर मानदेय 350 रुपये प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक महापौर और नगर आयुक्त उनकी ये चार मांग पूरी नहीं करते हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर विजेंद्र बोहोत, सोनू, इशांत, रवि चौटाला, बंटी, विकास, विमला देवी, पूजा, सरिता, बबली, सुनीता, अनीता, बाला, अलका, आनंद, दिनेश, जॉनी आदि मौजूद रहे।

----

सफाई व्यवस्था पूरी तरह से रही ठप

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 10वें दिन भी रुड़की शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। बरसात के कारण सड़कों पर कूड़ा फैल गया है। इसके अलावा नाले-नालियों में कूड़ा अटक जाने से वह चोक हो गए हैं। जिससे काफी दिक्कतें आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी