स्कूटी स्लिप होने से मुरादाबाद के युवक की मौत

हिल बाइपास मार्ग पर स्कूटी स्लिप होने पर मुरादाबाद के एक युवक की मौत हो गई। युवक हरिद्वार में अपने ससुराल में रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:55 PM (IST)
स्कूटी स्लिप होने से मुरादाबाद 
के युवक की मौत
स्कूटी स्लिप होने से मुरादाबाद के युवक की मौत

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: हिल बाइपास मार्ग पर स्कूटी स्लिप होने पर मुरादाबाद के एक युवक की मौत हो गई। युवक हरिद्वार में अपने ससुराल में रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव मंडोली, मुरादाबाद निवासी विष्णु उर्फ बंटी कई साल से शहर कोतवाली क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में अपने ससुराल में रहता आ रहा था। वह औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार रात वह फैक्ट्री से घर लौट रहा था। बिलकेश्वर रोड पर स्कूटी स्लिप होने पर बंटी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। रात में ही उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि स्कूटी स्लिप होने पर हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी