वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सूत्र, लक्सर: खेत में चारा लेने गई 65 वर्षीय महिला के साथ उसी के गांव के ही एक युवक ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 08:36 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:36 PM (IST)
वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास
वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सूत्र, लक्सर: खेत में चारा लेने गई 65 वर्षीय महिला के साथ उसी के गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। बाद में आरोपित व उसके परिजन महिला के घर पहुंचे और महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्सर कोतवाली के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी चार सितंबर को सुबह दस बजे गांव के बाहर खेत में चारा लेने के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से मौजूद गांव के ही युवक रजत उर्फ नादर ने शराब के नशे में उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने युवक की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपित धमकी देते हुए भाग निकला।

महिला ने घर आकर इसकी जानकारी ग्रामीण को दी। ग्रामीण ने आरोपित युवक के पिता को इसकी शिकायत करते हुए युवक को समझाने के लिए कहा। बताया गया कि इसके बाद ग्रामीण किसी कार्य से बाहर चला गया। आरोपित व उसके माता पिता उसके घर में घुस आए और यहां अकेली मौजूद ग्रामीण की पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने आकर उसे बचाया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने मामले में आरोपित रजत उर्फ नादर पुत्र राजकुमार व राजकुमार पुत्र सकटू और सुनीता पत्नी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी