पड़ोसी के घर में घुसकर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक रात के समय पड़ोसी के घर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:43 PM (IST)
पड़ोसी के घर में घुसकर किया दुष्कर्म
पड़ोसी के घर में घुसकर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक रात के समय पड़ोसी के घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार जाग गया और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, एक कॉलोनी में रहने वाले दीपक भट्ट ने बीटेक किया हुआ है। वह जॉब की तलाश कर रहा है। युवक का पड़ोस के एक घर में आना जाता था। सोमवार रात दीपक पड़ोसी के घर में घुस गया और उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार जाग गया और आरोपित दीपक को पकड़ लिया। परिवार ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी के परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान ¨सह ने बताया कि किशोरी की उम्र 16 साल है। जबकि आरोपित युवक 23 साल का है। उन्होंने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी