मोदी सरकार ने लिए ऐतिहासिक निर्णय

भाजपा ने सेवा सप्ताह की श्रृंखला में भीमगोड़ा बैराज स्थित विवेकानंद पार्क की सफाई की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 04:37 PM (IST)
मोदी सरकार ने लिए ऐतिहासिक निर्णय
मोदी सरकार ने लिए ऐतिहासिक निर्णय

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: भाजपा ने सेवा सप्ताह की श्रृंखला में भीमगोड़ा बैराज स्थित विवेकानंद पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने पूरे पार्क की साफ-सफाई और धुलाई कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सेवा सप्ताह के उत्तर भारत के प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि पार्टी पूरे देश में नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। 20 सितंबर को सेवा सप्ताह का समापन होगा। इसी क्रम में वह हरिद्वार आए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने छह वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिसका परिणाम है कि भारत आज पूरे विश्व का सिरमौर बन रहा है। कहा कि आज कोरोना जैसी महामारी ने भारत के आर्थिक विकास को बाधित जरूर किया है, लेकिन मोदी के नेतृत्व और उनकी कुशल रणनीतिक सोच के बलबूते पर बहुत जल्दी महामारी से न केवल निजात पाएंगे, बल्कि भारत एक बार फिर अपनी पूर्व की विकासशील स्थिति में आ खड़ा होगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि सेवा सप्ताह में कार्यकर्ताओं ने एक तरफ जहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है, वहीं, गरीब बस्ती में जाकर जरूरतमंदों की सेवा भी की है। यही देश के प्रधानमंत्री का मूल उद्देश्य भी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, दायित्वधारी ठाकुर सुशील चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैय्यर, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, मोहित वर्मा, दिनेश पांडे, कन्हैया खेवड़िया, मुकेशपुरी, अजीत कुमार, विकल राठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी