मॉडल डिग्री कॉलेज भूमि की फिर हुई पैमाइश

लालढांग के मीठीबेरी स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए बुधवार शाम एक बार फिर जमीन को पैमाइश की गई। उपजिलाधिकारी चकबंदी और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सीमांकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:58 PM (IST)
मॉडल डिग्री कॉलेज भूमि  की फिर हुई पैमाइश
मॉडल डिग्री कॉलेज भूमि की फिर हुई पैमाइश

संवाद सूत्र, लालढांग: लालढांग के मीठीबेरी स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए बुधवार शाम एक बार फिर जमीन को पैमाइश की गई। उपजिलाधिकारी, चकबंदी और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सीमांकन किया। करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये लालढांग के मिट्टीबेरी में मॉडल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया था, लेकिन बाद में भूमि का विवाद होने से इसके निर्माण में पेच फंस गया था। पहले चयनित स्थान को वन भूमि को अपना बताते हुए वन विभाग ने कॉलेज के लिए भूमि देने से इन्कार कर दिया। उसके बाद उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में आई टीम ने चयनित स्थान के बगल में ही दूसरे स्थान पर भूमि की पैमाइश कर पिलर बंदी भी कर दी थी। मगर वन विभाग उस पर भी अपना हक जता रहा है। बुधवार को उप जिला अधिकारी गोपाल सिंह चौहान, स्थानीय लेखपाल रामनाथ, वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विनय राठी और चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज के लिए भूमि की पैमाइश की स्थानीय लेखपाल रामनाथ ने बताया कि वन विभाग और राजस्व विभाग के बीच भूमि को लेकर सहमति न बन पाने के कारण एक बार फिर पैमाइश की गई है। अब जल्दी कॉलेज को भूमि स्थानांतरित कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी