उत्‍तराखंड की सीमा में घुसते ही तीर्थ यात्रियों से हो रही है अभद्रता

मौनी अमावस्या के स्नान पर रुड़की से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को मंडावर बॉर्डर पर अभद्रता का सामना करना। बॉर्डर की मंडावर चेक पोस्ट पर 15 से 20 लड़के हाथों में डंडे लिए खड़े नजर आए। जबरन गाडिय़ों को रोका गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 10:57 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 07:45 PM (IST)
उत्‍तराखंड की सीमा में घुसते ही तीर्थ यात्रियों से हो रही है अभद्रता
उत्‍तराखंड की सीमा में घुसते ही तीर्थ यात्रियों से हो रही है अभद्रता।

जागरण संवाददाता रुड़की।  मौनी  अमावस्या के स्नान पर रुड़की से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को मंडावर बॉर्डर पर अभद्रता का सामना करना। बॉर्डर की मंडावर चेक पोस्ट पर 15 से 20 लड़के हाथों में डंडे लिए खड़े नजर आए। जबरन गाडिय़ों को रोका गया। उनके साथ अभद्रता की गई और यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में होता रहा। कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाई। इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया तो आरोपित युवक डंडे छोड़कर भाग खड़े हुए। 

गुरुवार को हरिद्वार में मौनी अमावस्या का स्नान है। बुधवार की शाम से ही तीर्थयात्री यहां पर आना शुरू हो गए थे।  इसके चलते बॉर्डर पर भीड़ जमा हो गई थी। सरकार की ओर से भी स्नान को लेकर जो एसओपी जारी की गई है। उसी के तहत यात्री आ रहे हैं। इसी बीच मंडावर चेक पोस्ट पर बुधवार की रात का नजारा बेहद गंभीर नजर आया।  यहां पर करीब 300 मीटर तक 15 से 20 लड़के हाथों में डंडे- हॉकी लिए खड़े हुए थे।  गुंडों की भांति बाहर से आने वाली गाडिय़ों पर झपट रहे थे।  उनको जबरन रोक रहे थे। कोविड जांच के नाम पर उत्पीडऩ कर रहे थे।  यह सब कुछ पुलिस चेक पोस्ट के पास ही हो रहा था।  इसी बीच कुछ यात्रियों ने विरोध किया और उन्होंने इसकी वीडियो बना डाली।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 19 लाख की धोखाधड़ी करने वाला दबोचा

इसके बाद इसको इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया तब कहीं जाकर प्रशासन हरकत में आया।  बताते चलें कि इससे पहले नारसन बॉर्डर का भी इसी तरह की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जबकि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि प्रदेश में आने वाले तीर्थ यात्रियों को सम्मान पूर्वक आने दिया जाए। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि इस तरह का मैसेज आया था। भगवानपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि वह जांच कर रिपोर्ट दें इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Dehradun News : तीन साल से फरार वारंटी महिला समेत दो गिरफ्तार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी