सर्वर ठप होने से खनन वाहनों की निकासी नहीं

सर्वर ठप होने से वन विकास निगम के खनन वाहनों की निकासी नहीं हो पाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 01:09 AM (IST)
सर्वर ठप होने से खनन  वाहनों की निकासी नहीं
सर्वर ठप होने से खनन वाहनों की निकासी नहीं

संवाद सूत्र, लालढांग: सर्वर ठप होने से वन विकास निगम के खनन वाहनों की निकासी नहीं हो पाई। निगम के इन चार गेटों से वन विकास निगम को रोजाना करीब सात लाख का राजस्व प्राप्त होता था। देर शाम तक वाहन स्वामी सर्वर आने का इंतजार करते रहे।

वन विकास निगम की ओर से लालढांग में चार खनन पट्टों की शुरुआत की गई है। जिसमें रवासन प्रथम और द्वितीय, गेंड़ीखाता और कोटा वाली शामिल हैं। इन चारों गेटों से प्रतिदिन करीब चार सौ ट्रैक्टर और डंपर की निकासी होती है, लेकिन शनिवार को सर्वर ठप होने से वाहन स्वामी वाहनों की निकासी के इंतजार में खड़े रहे। सर्वर ठप होने के कारण वन विकास निगम ऑनलाइन रवन्ना नहीं काट सका, जिस कारण वाहनों की निकासी नहीं हो पाने से देर शाम तक भी वाहन स्वामी सर्वर आने के इंतजार में लंबी-लंबी लाइनें लगाए खड़े रहे, लेकिन सर्वर सही नहीं हो पाया। वन विकास निगम के प्रभागीय लॉगिन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सर्वर ठप होने से वाहनों की निकासी नहीं की जा रही है। सर्वर ठीक होते ही वाहनों को रवन्ना जारी कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी