मंडल अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं सहित तीन पर कराया केस

भाजपा रानीपुर मंडल की महिला मंत्री के खिलाफ फेबसुक पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर व कार्यकारिणी सदस्य अनुज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला विधायक और पालिकाध्यक्ष गुट से जुड़ा होने के चलते भाजपा की अंदरूनी राजनीति भी इस मुकदमे से गरमा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:22 PM (IST)
मंडल अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं सहित तीन पर कराया केस
मंडल अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं सहित तीन पर कराया केस

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भाजपा रानीपुर मंडल की महिला मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर व कार्यकारिणी सदस्य अनुज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला विधायक और पालिकाध्यक्ष गुट से जुड़ा होने के चलते भाजपा की अंदरूनी राजनीति भी इस मुकदमे से गरमा गई है।

पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर निवासी भाजपा की रानीपुर मंडल मंत्री सोनिया अरोड़ा ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया कि भाजपा रानीपुर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर ने उन्हें अपमानित करने के लिए एक पोस्ट फेसबुक पर अपलोड की। उस पोस्ट पर पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा से निष्कासित उपेंद्र शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य अनुज शर्मा ने अभद्र टिप्पणी की है। इससे उन्हें मानसिक कष्ट उठाना पड़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले से रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की अदंरूनी राजनीति को एक बार फिर हवा मिल गई है। दरअसल एक गुट के विधायक आदेश चौहान का करीबी है और दूसरा गुट पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा से जुड़ा है। मुकदमे में नामजद कराए पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसी कारण उन्हें भाजपा से निष्कासित किया गया था। वहीं, गौरव पुंडीर व अनुज भी विधायक गुट के हैं। ज्वालापुर कोतवाल योगेश सिंह देव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच दारोगा चरण सिंह को सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी