फरार प्रेमी युगल की लोकेशन मुंबई में

लक्सर: भिक्कमपुर क्षेत्र से फरार हुए प्रेमी युगल की लोकेशन मुंबई में मिली है। पुलिस की एक ट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 08:55 PM (IST)
फरार प्रेमी युगल की  लोकेशन मुंबई में
फरार प्रेमी युगल की लोकेशन मुंबई में

लक्सर: भिक्कमपुर क्षेत्र से फरार हुए प्रेमी युगल की लोकेशन मुंबई में मिली है। पुलिस की एक टीम को किशोरी व आरोपित युवक की तलाश में मुंबई भेजा जा रहा है।

पथरी थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव निवासी एक युवक की ननिहाल लक्सर कोतवाली क्षेत्र में है। युवक अपनी ननिहाल में रहता है। एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री के साथ उक्त युवक का प्रेम प्रसंग हो गया। बताया गया कि दो नवंबर को युवक नाबालिग किशोरी के साथ घर से फरार हो गया। किशोरी के फरार होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद उसके परिजनों की ओर से आरोपित युवक पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस किशोरी व आरोपित युवक की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को किशोरी की लोकेशन मुंबई में मिली है। पुलिस की एक टीम अब किशोरी व युवक की तलाश में मुंबई जा रही है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि किशोरी की लोकेशन मुंबई में मिली है। एक पुलिस टीम का गठन कर किशोरी की तलाश में मुंबई भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी