ब्रह्मपुरी में तोड़े गए रेलवे पुल का शीघ्र हो निर्माण: महापौर

ब्रह्मपुरी में तोड़े गए रेलवे पुल को शीघ्र बनवाने की मांग को लेकर महापौर अनिता शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:37 PM (IST)
ब्रह्मपुरी में तोड़े गए रेलवे पुल का शीघ्र हो निर्माण: महापौर
ब्रह्मपुरी में तोड़े गए रेलवे पुल का शीघ्र हो निर्माण: महापौर

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: ब्रह्मपुरी में तोड़े गए रेलवे पुल को शीघ्र बनवाने की मांग को लेकर महापौर अनिता शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा है।

महापौर अनिता शर्मा ने बताया कि हरिद्वार मुख्य पोस्ट ऑफिस के निकट ब्रह्मपुरी जाने वाले लोहे का पुल काफी पुराना होने के चलते रेलवे प्रशासन ने इसे तोड़ दिया है। अभी तक नए पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। पुल का निर्माण न होने से स्थानीय निवासियों को समस्याएं हो रही हैं। कुंभ मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने की दृष्टि से यह पुल काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुल का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।

पदोन्नति आदि मांगों के निराकरण की मांग: महापौर अनिता शर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ स्वास्थ्य सेवाओं के कार्मिकों की पदोन्नति और अन्य मांगों का निराकरण कराने की मांग की। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर को मांगों के संबंध में संघ का प्रतिनिधिमंडल महापौर अनिता शर्मा से मिला था। उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया था।

chat bot
आपका साथी