कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बोले, मेरे अपमान से कांग्रेस मजबूत हो तो मंजूर

किशोर उपाध्याय की जुबान पर बुधवार को पार्टी की गुटबाजी का दर्द छलक उठा। वो यहां तक कह गए कि उनका अपमान करने से अगर कांग्रेस मजबूत होती है तो उन्हें ये मंजूर है।

By Edited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 07:03 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बोले, मेरे अपमान से कांग्रेस मजबूत हो तो मंजूर
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बोले, मेरे अपमान से कांग्रेस मजबूत हो तो मंजूर

हरिद्वार, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की जुबान पर बुधवार को पार्टी की गुटबाजी का दर्द छलक उठा। हरिद्वार पहुंचे किशोर उपाध्याय ने बातचीत में यहां तक कह डाला कि उनका अपमान करने से अगर कांग्रेस मजबूत होती है, तो उन्हें ये मंजूर है। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने इशारों ही इशारों में कई निशाने साधे और पार्टी की एकजुटता के लिए हरसंभव प्रयास करने पर भी जोर दिया। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय हरिद्वार में कांग्रेस नेता सुमित तिवारी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस वक्त प्रदेश के सामने रोजगार, जीवनयापन और युवाओं के भविष्य से संबंधित ज्वलंत विषय मुंह बाए खड़े हैं, उस समय प्रदेश में राजधानी और भ्रष्टाचार की चर्चा हो रही है। किशोर ने कहा कि हम पिछले कई सालों से वनाधिकार के मुद्दों को उठा रहे हैं। 
किशोर उपाध्याय ने कहा कि अगर सरकार कोरोना काल में जनता को राहत देना चाहती है, तो वनाधिकार की निश्शुल्क बिजली-पानी, गैस सिलेंडर की मांगें तत्काल लागू करें। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में एकजुटता के लिए कई सफल प्रयास किए हैं, लेकिन कांग्रेस विरोधी ताकतों को ये अच्छा नहीं लगा। पार्टी में उपेक्षा के सवाल पर किशोर ने कहा कि उन्होंने पार्टी की भलाई के लिए दर्जनों बार बलिदान दिए हैं। 
किशोर उपाध्याय यहां तक कह गए कि अगर उनका अपमान करने से कांग्रेस का भला होता है, तो वो खुशी-खुशी इसके लिए तैयार हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, विभास मिश्रा, नितिन कौशिक, विकास कुमार, रजत जैन, तरुण शर्मा, मुकेश रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
chat bot
आपका साथी