Kisan Andolan: 18 फरवरी को रुड़की रेलवे स्टेशन पर किसान करेंगे चक्का जाम, ये यूनियन रहेंगी शामिल

Kisan Andolan किसानों ने 18 फरवरी को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी चक्का जाम करने का एलान किया है। इसके चलते पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हरिद्वार जिले के किसान रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और शाम तीन बजे तक स्टेशन पर आंदोलन में शामिल रहेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 11:19 AM (IST)
Kisan Andolan: 18 फरवरी को रुड़की रेलवे स्टेशन पर किसान करेंगे चक्का जाम, ये यूनियन रहेंगी शामिल
Kisan Andolan: 18 फरवरी को रुड़की रेलवे स्टेशन पर किसान करेंगे चक्का जाम।

जागरण संवाददाता, रुड़की(हरिद्वार)। Kisan Andolan कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों की ओर से 18 फरवरी को चक्का जाम का एलान किया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

कृषि कानून वापस लेने के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसानों ने ट्रेन का चक्का जाम करने का देशव्यापी एलान किया है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश सचिव रवि चौधरी ने बताया कि सभी किसान रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहीं, उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि सभी कार्यकर्त्‍ता रुड़की में प्रशासनिक भवन में एकत्र होंगे। यहां से वह रुड़की स्टेशन पर जाएंगे। उधर, पुलिस प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में किसानों से वार्ता की जा रही है। पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, किसानों से वार्ता की जा रही है कि वह शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन करें। ट्रैक जाम ना करें। 

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच उत्तराखंड के रुड़की में कई गांवों में लगे नो एंट्री बोर्ड, बने चर्चा का विषय

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी