विज्ञान प्रदर्शनी में केवि नंबर एक विजेता

रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:27 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में केवि नंबर एक विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में केवि नंबर एक विजेता

रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शहर के 10 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों की ओर से कुल 21 मॉडल प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल के पैनल की ओर से इन मॉडल्स का मूल्यांकन किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक ने द्वितीय और एएस आर्य सरस्वती विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ओपन हाउस एवं क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। (जासं)

chat bot
आपका साथी