राखी मेकिंग में कीर्तिका और शालिनी रही अव्वल

केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राखी मेकिग एवं ग्रीटिग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:11 AM (IST)
राखी मेकिंग में कीर्तिका और शालिनी रही अव्वल
राखी मेकिंग में कीर्तिका और शालिनी रही अव्वल

संवाद सहयोगी, रुड़की: केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राखी मेकिग एवं ग्रीटिग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कीर्तिका गुसाई, वंश अरोड़ा और शालिनी सेमवाल प्रथम स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्राचार्य वीके त्यागी ने गूगल मीट एप पर सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की बधाई देने के साथ ही उन्हें पर्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है। भाई रक्षा सूत्र बंधवाकर इस दिन बहन की रक्षा का वचन देता है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता के माध्यम से जो राखियां व संदेश प्राप्त हुआ हैं। उन्हें देश की रक्षा में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को भेजा रहा है। उप प्राचार्य अंजू सिंह ने बताया कि राखी मेकिग के प्राइमरी वर्ग में कीर्तिका गुसाईं प्रथम, अर्थ द्वितीय व अंशकांत मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे हैं। जबकि सीनियर वर्ग में शालिनी सेमवाल प्रथम, जिया कश्यप द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रही। प्राइमरी ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में वंश अरोड़ा प्रथम, इशांत प्रसाद द्वितीय व मयंक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में पूनम कुमारी, शल्पिका सिंह, कुसुम जोशी एवं गुलशन खान आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी