भेष बदलकर पहुंचे हरियाणा के 14 कांवड़ यात्री, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया क्वारंटाइन

Kanwar Yatra 2021 उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद भी कांवड़ यात्री धर्मनगरी हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। पुलिस ने आम यात्री बनकर यहां पहुंचे हरियाणा के 11 कांवड़ यात्रियों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM (IST)
भेष बदलकर पहुंचे हरियाणा के 14 कांवड़ यात्री, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया क्वारंटाइन
आम यात्री बन धर्मनगरी पहुंचे हरियाणा के 11 कांवड़ यात्री।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Kanwar Yatra 2021कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने के बावजूद आम यात्री के भेष में सोनीपत हरियाणा के 14 कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच गए। यहां आकर कांवड़ यात्रियों के कपड़े पहनने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया। वहीं, रोक के बावजूद कांवड़ यात्रियों के कपड़े बेचने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने इस बार भी कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। आसपास के राज्यों में इसका प्रचार प्रसार भी लगातार किया जा रहा है। इसके बावजूद सोनीपत हरियाणा के 14 कांवड़ यात्री आम यात्री के भेष में प्राइवेट बस से हरिद्वार पहुंच गए। हरकी पैड़ी क्षेत्र में उन्होंने कांवड़ यात्रियों की टी शर्ट, कैप आदि कपड़े व कांवड़ से जुड़ा सामान खरीदा। कांवड़ यात्रियों के कपड़े पहनकर वह बम-बम भोले का जयघोष करते हुए हरकी पैड़ी की तरफ बढ़े, तभी हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरङ्क्षवद रतूड़ी ने एक टीम के साथ मिलकर उन्हें पकड़ लिया। इनकी पहचान बृजमोहन यादव, सूरज कुमार, अंशुल ङ्क्षसह, अमन, विकास पांडे, भानु ङ्क्षसह, प्रमोद साहू, ओमवीर, धर्मेश, प्रदीप कुमार, सुशील, शैलेश कुमार, अरङ्क्षवद कुमार, अंकुर शर्मा निवासीगण ग्राम कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। सीओ सिटी अभय प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि इनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए प्रेमनगर आश्रम में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करा दिया गया है। वहीं, कांवड़ यात्रियों को कपड़े और कांवड़ से जुड़ी अन्य सामग्री बेचने पर दुकानदार राहुल सैनी निवासी निपनिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और तोता राम सैनी सैनी निवासी हरिपुर कलां रायवाला देहरादून के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को गच्चा देकर किया बार्डर पार

कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने के चलते केवल कांवड़ यात्रियों के हरिद्वार आने पर रोक है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कोई भी आम यात्री हरिद्वार आ सकता है। लेकिन, कांवड़ अवधि में उसके लिए भी शर्त यह है कि वह हरिद्वार आकर कांवड़ व गंगा जल नहीं उठाएगा। बार्डर पर पुलिस टीमें चौबीसों घंटे रिपोर्ट और रजिस्ट्रेशन की चेङ्क्षकग कर रही है। इसके बावजूद कांवड़ यात्री भीड़ में पुलिस को गच्चा देकर हरिद्वार पहुंच गए। हालांकि उनकी होशियारी ज्यादा देर नहीं चल पाई। कांवड़ यात्रियों के कपड़े पहनकर कुछ दूर चलते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

वहीं, कांवड़ यात्रियों को पकड़े और कांवड़ से जुड़ी अन्य सामग्री बेचने पर दुकानदार राहुल सैनी निवासी निपनिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और तोता राम सैनी सैनी निवासी हरिपुर कलां रायवाला देहरादून के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- Sawan Kanwar Yatra 2021: कांवड़ यात्रियों के लिए बार्डर सील, पुलिस बल तैनात; बिना नेगेटिव रिपोर्ट के भी पहुंच रहे

chat bot
आपका साथी