22 सितंबर को लक्सर में होगी संयुक्त किसान मोर्चा की महांपचायत

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 22 सितंबर को लक्सर में महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:05 PM (IST)
22 सितंबर को लक्सर में होगी संयुक्त  किसान मोर्चा की महांपचायत
22 सितंबर को लक्सर में होगी संयुक्त किसान मोर्चा की महांपचायत

जागरण संवाददाता, रुड़की : संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 22 सितंबर को लक्सर में महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे। पांच सितंबर को मोर्चा की मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में निर्णय लिया गया था कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार हैं वहां पर मोर्चा की महापंचायत की जाएगी।

मंगलवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगला इमरती गांव में महापंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस मौके पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत में उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। अब 22 सितंबर को लक्सर में संयुक्त मोर्चा की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार लक्सर में पहली पंचायत होने जा रही है। भाकियू के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। पांच साल से गन्ने के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार को किसानों को नहीं उद्योगपतियों की चिता है। इसलिए इस महापंचायत में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श होगा। साथ ही अब किसान सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, उत्तराखंड मोर्चा के तहसील अध्यक्ष अकील हसन, बालेंद्र सिंह, अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी