झबरेड़ा विधायक ने किया धान खरीद केंद्र का निरीक्षण

झबरेड़ा विधायक ने मंगलौर मंडी स्थित आरएफसी के धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:32 PM (IST)
झबरेड़ा विधायक ने किया धान खरीद केंद्र का निरीक्षण
झबरेड़ा विधायक ने किया धान खरीद केंद्र का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, मंगलौर: झबरेड़ा विधायक ने मंगलौर मंडी स्थित आरएफसी के धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल मंगलौर गुड़ मंडी पहुंचे। उन्होंने धान खरीद केंद्र के प्रभारी बीएस चौहान से केंद्र के बारे में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान का धान खरीदना अनिवार्य है। धान में कमी निकालकर यदि उसे वापस किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्र प्रभारी बीएस चौहान ने बताया कि प्रतिदिन 600 कुंतल धान की खरीद की जा रही है। किसी तरह का भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनको टोकन दिया जा रहा है। साथ ही, किसानों का भुगतान भी समय से किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा और किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी