वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना बेईमानी

अपर जिला अधिकारी केके मिश्रा ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जीवन व पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:09 AM (IST)
वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना बेईमानी
वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना बेईमानी

लक्सर: अपर जिला अधिकारी केके मिश्रा ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जीवन व पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास पौधारोपण करने की अपील की।

वन विभाग की ओर से भोगपुर में गंगा क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने कहा कि वृक्षों से प्राणवायु प्राप्त होती है। यदि पौधे नहीं होंगे तो जीवन की कल्पना करना भी बेईमानी है। वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में विभाग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर वन दारोगा रामनाथ, वनआरक्षी नवल पाठक, प्रवेश कुमार, सोनी देवी, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। (संसू)

chat bot
आपका साथी