साधु-संतों के लिए अस्पताल, होगा निश्शुल्क इलाज

जागरण संवाददाता हरिद्वार हरिद्वार शहर में साधु-संतों के इलाज को चिकित्सालय खोला जाएगा। प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 09:20 PM (IST)
साधु-संतों के लिए अस्पताल, होगा निश्शुल्क इलाज
साधु-संतों के लिए अस्पताल, होगा निश्शुल्क इलाज

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : हरिद्वार शहर में साधु-संतों के इलाज को चिकित्सालय खोला जाएगा। प्राचीन अवधूत मंडल और सेवा भारती के सहयोग से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा प्राचीन अवधूत मंडल परिसर में खोले जा रहे 40 बेड के स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय में साधु-संतों को निश्शुल्क इलाज मिलेगा। अस्पताल से रेफर होने पर उनके इलाज पर होने वाले खर्च का वहन भी सोसाइटी करेगी।

बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर उनके साथ प्राचीन अवधूत मंडल के महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष जी, संयोजक संजय चतुर्वेदी के साथ विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी और अस्पताल निर्माण करा रही संस्था के पदाधिकारी व अभियंता मौजूद थे। जनवरी में अस्पताल में कामकाज शुरू हो जाएगा।

प्राचीन अवधूत मंडल परिसर में बन रहे स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ

चिकित्सालय में 10 बेड का आकस्मिक वार्ड, जनरल ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे के साथ ही दंत चिकित्सा विभाग, नेत्र चिकित्सा विभाग व पेट-हड्डी आदि रोगों सहित अन्य बीमारियों से संबंधित विभाग खोले जाएंगे। अस्पताल में 20 बेड का महिला रोगी भर्ती विभाग और 20 बेड का पुरुष रोगी विभाग भी खोला जा रहा है। शुरुआती दौर में यहां 32 सदस्यीय मेडिकल और नान मेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं देगा। समय-समय पर बड़े अस्पतालों के नामी चिकित्सक भी यहां आकर अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के खाने के लिए रसोई का निर्माण भी कराया जा रहा है। जहां एक समय 100 के करीब लोग भोजन कर सकेंगे। प्रमुख चिकित्सकों के साथ अन्य स्टाफ के रहने की व्यवस्था भी अस्पताल परिसर में की जा रही है। अस्पताल में साधु-संतों को इलाज और भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। अस्पताल में आने वाले अन्य सभी मरीजों को भी यहां न्यूनतम शुल्क पर इलाज की सुविधा मिलेगी। चिकित्सालय में नेत्र विकार इलाज को आने वाले मरीजों खासकर साधु-संतों को स्वामी विवेकानंद सोसाइटी की ओर से आवश्यक होने पर निश्शुल्क चश्मा भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी