हरिद्वार : हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को एलआइसी ने सौंपा 10 लाख का चेक

एलआइसी आफ इंडिया ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को सम्मान स्वरूप दस लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मान-सम्मान से अभिभूत वंदना ने कहा कि चुनौतियों से डरने की नहीं बल्कि उससे जूझने की जरूरत है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 08:21 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 09:58 PM (IST)
हरिद्वार : हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को एलआइसी ने सौंपा 10 लाख का चेक
एलआइसी आफ इंडिया ने वंदना कटारिया को सम्मान स्वरूप दस लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: एलआइसी आफ इंडिया ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को सम्मान स्वरूप दस लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। देहरादून मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पुनीत कुमार ने गुरुवार शाम रोशनाबाद स्थित घर पर उन्हें यह सम्मान दिया। वहीं,

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एलआइसी हमेशा खेलों को बढ़ावा देती रही है।

इस वर्ष एलआइसी ने ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के साथ ही चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ि‍यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में देहरादून मंडल की ओर से वंदना कटारिया को सम्मानित किया गया। कहा कि पूरी महिला हाकी टीम ने अपने प्रदर्शन से विश्व में भारत का डंका बजा दिया है। वंदना कटारिया तो हैट्रिक गर्ल के रूप में हम सभी के दिलों में बस गई है। इस अवसर पर विपणन प्रबंधक पवन रोर ने कहा कि वंदना कटारिया और पूरी महिला हाकी टीम ने राष्ट्रीय खेल हाकी के प्रति भारतीयों के दिलों में प्रेम और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर प्रबंधक विक्रय विनोद थपलियाल, प्रबंधक अरविं द गुप्ता, हरिद्वार शाखा प्रबंधक वीरेंद्र लाल और राजन श्रीवास्तव, संत त्यागी, मनीष कौशिक, संजय कालरा, बीना सती, आलोक गर्ग, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

मान-सम्मान से बढ़ा है खिलाडिय़ों का मनोबल: वंदना

हरिद्वार: मान-सम्मान से अभिभूत वंदना ने कहा कि चुनौतियों से डरने की नहीं, बल्कि उससे जूझने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर और अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कहा कि जिस तरह जगह-जगह खिलाडिय़ों को यथोचित मान-सम्मान दिया जा रहा है, उससे खिलाड़ि‍यों का मनोबल बढ़ा है। बताया कि टाटा की ओर से भी सभी ओलिंपियन को कार की पेशकश की गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह उपहार प्राप्त नहीं कर सकी। शुक्रवार दोपहर रुड़की स्थित टाटा मोटर्स की एजेंसी जाकर वह उपहार ग्रहण करेंगी।

यह भी पढ़ें:- Vandana Katariya बोलीं, पदक तो नहीं, लेकिन जीता देशवासियों का दिल; जानें- हैट्रिक लगाने के सवाल पर क्या कहा

chat bot
आपका साथी