जाम और भीड़ के आगे पुलिस की फौज हुई बेबस

जागरण संवाददाता, रुड़की: दशहरा पर्व पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों को हाईवे से लेकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM (IST)
जाम और भीड़ के आगे पुलिस की फौज हुई बेबस
जाम और भीड़ के आगे पुलिस की फौज हुई बेबस

जागरण संवाददाता, रुड़की: दशहरा पर्व पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों को हाईवे से लेकर शहर के अंदर जाम झेलना पड़ा। दशहरा पर्व के लिए लगाई गई पुलिस की फौज भी जाम से निजात नहीं दिला सकी। शाम के समय पुतला दहन के बाद पूरा शहर जाम हो गया। लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। सड़कों पर उतरी भीड़ और जाम के आगे पुलिस बेबस नजर आई।

दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन को लेकर शहर की व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद पुलिस की व्यवस्था धरी की धरी रह गई। इसका नजारा शुक्रवार सुबह से ही दिखने लगा था। जब सुबह ही हाईवे पर जाम के चलते वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई । दोपहर के समय जाम से परेशानी काफी बढ़ गई। दोपहर के समय हाईवे पर रामपुर चुंगी, ईदगाह रोड, रामनगर चौक, आजादनगर चौक बीएसएसम चौक, मालवीय चौक, गणेशपुर, सेना चौक और मलकपुर चुंगी पर रुक रुक कर जाम लगता रहा। जाम लगने के बावजूद सड़कों पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। हाईवे पर एक किमी सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। वाहनों में फंसे लोग खुद ही जाम खुलवाते नजर आए। वहीं शाम के समय शहर के अंदर भी लोगों को जाम झेलना पड़ा। शहर के अंदर ही नेहरू स्टेडियम और रामनगर के मुलराज कन्या इंटर कॉलेज के पास रावण का पुतला दहन होने के चलते लोगों को जाम झेलना पड़ा। सड़क किनारे मेले की दुकानों से जाम लगा। मेले में आए लोगों को पैदल ही निकलने में पसीने छूट गए। इन जगहों पर रही परेशानी

अंबर तालाब, बीटी गंज, नया पुल, नगर निगम पुल, रामनगर नगर, सलेमपुर रोड, मेनबाजार, अनाज मंडी चौक, रामनगर कोर्ट रोड, अशोका मार्ग दशहरा मेले पर पुलिस बल

दशहरा मेले पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक एसएचओ, 12 दारोगा, दो हेड कांस्टेबल, 39 कांस्टेबल, छह महिला कांस्टेबल, एक पीएससी प्लाटून, दो ट्रैफिक कांस्टेबल तैनात किए गए थे।

chat bot
आपका साथी