चार चिकित्सकों के भरोसे रही अस्पताल की ओपीडी

संवाद सहयोगी रुड़की सिविल अस्पताल रुड़की की ओपीडी गुरुवार को चार चिकित्सकों के भरोस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:56 PM (IST)
चार चिकित्सकों के भरोसे रही अस्पताल की ओपीडी
चार चिकित्सकों के भरोसे रही अस्पताल की ओपीडी

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की की ओपीडी गुरुवार को चार चिकित्सकों के भरोसे रही। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीजों को बिना उपचार ही लौटना पड़ा।

सिविल अस्पताल रुड़की में चिकित्सकों की भारी कमी है। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही है। गुरुवार को केवल 152 ही मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें भी कई मरीजों को बिना उपचार ही लौटना पड़ा। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप चौधरी, महिला चिकित्सक डॉ. नुपुर और डॉ. सुषमा डे मौजूद रहीं। ज्यादा मरीज बुखार, खांसी, जुकाम जैसे मौसमी बीमारियों के थे। इन मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि महिला चिकित्सक डॉ. सुषमा डे ने इन मरीजों का उपचार किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार की ड्यूटी पोस्टमार्टम हाउस में रही। जिसके कारण हड्डी के मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी