शीतलहर का प्रकोप, गोते लगा रहा पारा

धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड जारी है। शीतलहर के प्रकोप के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:21 PM (IST)
शीतलहर का प्रकोप, गोते लगा रहा पारा
शीतलहर का प्रकोप, गोते लगा रहा पारा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड जारी है। शीतलहर के प्रकोप के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.0 और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धर्मनगरी में सर्दी इन दिनों सितम ढा रही है। दिन में धूप के बावजूद शीतलहर मुश्किलें बढ़ा रही है। ठंड से राहत को हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड के चलते बाजारों में अपेक्षित चहल-पहल नहीं दिख रही है। बीते तीन दिन में ढाई डिग्री पारा लुढ़का है। गत दिवस के मुकाबले अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई है। मौसम के मिजाज को देख हाल फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बिजली कटौती से परेशानी

हरिद्वार: शहर और आसपास क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली गायब रही। इससे स्थानीय निवासियों के साथ कारोबारियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। घर और दफ्तरों के कामकाज पर भी असर पड़ा। आपूर्ति बाधित होने के चलते जलापूर्ति प्रभावित रही। शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटों कटौती से ग्रामीण परेशान रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीएस पंवार ने बताया कि भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के बाद इन दिनों टेस्टिग, पोल और तार हटाने आदि का काम चल रहा है। इसके चलते आपूर्ति रोकी जा रही है। उपभोक्ताओं को इसकी पूर्व सूचना भी दी जा रही है। तिथि अधिकतम न्यूनतम

18 20.0 5.5

19 20.5 6.0

20 18.0 4.5

21 18.0 4.0

22 17.0 3.5

तिथि जनवरी और तापमान डिग्री सेल्सियस में

chat bot
आपका साथी