गुरु गोविंद सिंह ने राष्ट्र निर्माण में दिया अतुलनीय योगदान

श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरु गोविद साहिब की पुण्यतिथि सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों के सानिध्य में मनाई गई। इस दौरान कनखल स्थित अखाड़े के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन एवं अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:20 PM (IST)
गुरु गोविंद सिंह ने राष्ट्र निर्माण में दिया अतुलनीय योगदान
गुरु गोविंद सिंह ने राष्ट्र निर्माण में दिया अतुलनीय योगदान

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरु गोविद साहिब की पुण्यतिथि सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों के सानिध्य में मनाई गई। इस दौरान कनखल स्थित अखाड़े के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन एवं अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की गई।

शनिवार को हुए कार्यक्रम में श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविद साहिब एक दार्शनिक कवि और महान योद्धा थे, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए समस्त परिवार का बलिदान दिया। महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव गिरी महाराज ने कहा कि गुरु गोविद ने सदैव समाज को प्रेम एकता एवं भाईचारे का संदेश प्रदान किया। कोठारी महंत जसविदर सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविद ने मानव मात्र को नैतिकता निडरता तथा आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह महाराज सभी के प्रेरणा स्त्रोत हैं। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि गुरु गोविद सिंह त्याग एवं वीरता की मिसाल थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। विश्व हिदू परिषद के दिनेश भैया ने कहा कि वह एक विलक्षण एवं क्रांतिकारी व्यक्तित्व के संत थे। जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया।

इस दौरान स्वामी रविपुरी मौनी बाबामहामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत अमनदीप सिंह, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत खेम सिंह, स्वामी रवि देव शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, कांग्रेसी नेत्री अनुपमा रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी