गुजरात की महिला ने जहर खाकर जान दी

अहमदाबाद गुजरात की एक महिला ने हरिद्वार के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:33 PM (IST)
गुजरात की महिला ने जहर खाकर जान दी
गुजरात की महिला ने जहर खाकर जान दी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: अहमदाबाद गुजरात की एक महिला ने हरिद्वार के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। अचेत हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। एम्स रेफर करने पर महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के परिवार वालों को सूचना देकर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक शाहपुर अहमदाबाद गुजरात निवासी ज्योत्सना बेन बुधवार सुबह हरिद्वार पहुंची थी। वह श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल में रुकी थी। महिला ने बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। एक होटल कर्मचारी चेकआउट के बारे जानकारी लेने के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने महिला के बैग की तलाशी ली। मगर कोई सुसाइड नोट नहीं मिल सका है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी