सड़कों की बदहाली पर सीएम से वार्ता करेंगी राज्यपाल

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम के तहत हरि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 08:53 PM (IST)
सड़कों की बदहाली पर सीएम से वार्ता करेंगी राज्यपाल
सड़कों की बदहाली पर सीएम से वार्ता करेंगी राज्यपाल

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंची। उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। आश्रम परिसर में स्थित पारे से बने पारदेश्वर महादेव का पूजन-अर्चना कर राज्यपाल ने राज्य में अमन चैन और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सड़कों की बदहाली के बारे में वे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगी।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पति प्रदीप कुमार के साथ मंगलवार को हरिहर आश्रम पहुंची। वहां पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने उनका बुके देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने उनको परिसर में स्थापित पारदेश्वर महादेव के बारे में बताया। इसके बाद वह पारदेश्वर महादेव का पूजन करने को तैयार हुईं। पति के साथ उन्होने पारदेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन की मंगलकामना की। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निजी कार्यक्रम है। भगवान भोलेनाथ, मां गंगा, यमुना के आशीर्वाद से उनको राज्यपाल का पद मिला है। उनकी इच्छा से वह अपना कर्तव्य निभाएंगी। वहीं दूसरी ओर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि राज्यपाल आमजन की भावना को बेहतर तरीके से समझती हैं। समाजसेवा से वह लंबे समय से जुड़ी हैं। सामाजिक सरोकारों विशेषकर महिलाओं के हित के लिए बेहतर कार्य करेंगी। इस दौरान महंत ललितानंद, सीडीओ विनीत तोमर, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ¨सह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी