रुड़की में उपकारागार के पास महिला के गले से झपटी सोने की चेन, एक आरोपित दबोचा

शनिवार सुबह रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्‍नेचिंग का मामला सामने आया है। महिलाएं सुबह मार्निंग वाक पर टहल रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने एक महिला की चेन झपटी। एक आरोपित को आस पास टहल रहे लोगों ने पकड़ लिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 09:24 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:24 AM (IST)
रुड़की में उपकारागार के पास महिला के गले से झपटी सोने की चेन, एक आरोपित दबोचा
शनिवार सुबह रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सोने की चेन छिनने का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। शनिवार सुबह रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सोने की चेन छिनने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब ये महिलाएं सुबह मार्निंग वाक आई हुई थी। इस दौरान आसपास टहल रहे व्‍यक्तिों ने एक आरोपित को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी, जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा विहार कालोनी सुनहरा रोड निवासी अंजलि सैनी शनिवार की सुबह करीब 5 बजे कालोनी की दो महिलाओं के साथ कार्निंग वाक पर गई थी। जैसे ही महिलाएं देहरादून रोड पर रुड़की उपकारागार के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। इससे पहले कि महिला को समझ पाती बाइक पर बैठे एक युवक ने महिला के गले पर घुसे से वार कर दिया।

एकाएक हुए हमले से महिला हतप्रभ रह गई। महिला कुछ समझ पाती इसी बीच बदमाश ने उसमे गले से सोने की चेन झपट ली। सोने की चेन के साथ ओम का लॉकेट भी था। लूटपाट होते देख महिलाओं ने शोर मचा दिया। जिस पर कुछ युवक वहां पर पहुंचे। युवकों ने एक आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी, लेकिन इसी बीच उसका दूसरा साथी सोने की चेन लेकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गंगनहर कोतवाली के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर उसके फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:-Dehradun Crime News: देहरादून में किटी के नाम पर महिलाओं से ठगे ढाई लाख रुपये

chat bot
आपका साथी