खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते महापौर ने शहर में ठप पड़े हैंडपंपों को तुरंत चालू करने के लिए जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 04:29 PM (IST)
खराब पड़े हैंडपंपों को  ठीक करने के निर्देश
खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश

रुड़की : गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते महापौर ने शहर में ठप पड़े हैंडपंपों को तुरंत चालू करने के लिए जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिससे कि लोगों को पेयजल की किल्लत से नहीं जूझना पड़े।

नगर निगम के महापौर गौरव गोयल ने बताया कि शहर में करीब 50 से अधिक हैंडपंप ठप पड़े हैं। वहीं मौसम में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जल निगम के अधिकारियों को खराब हैंडपंपों को ठीक करने के लिए कहा गया है। बताया कि सभी हैंडपंपों को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। वहीं लगभग दो दर्जन हैंडपंपों को सही करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ताकि मानसून का सीजन आरंभ होने से पूर्व ही नालों की सफाई के कार्य को पूरा कर लिया जाए। जिससे कि नगर की जनता को बरसात में जलभराव की समस्या से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कहा कि नगर हित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। (जासं)

chat bot
आपका साथी