जान देने को गंगनहर में कूदी महिला हुई घायल

जान देने के लिए गंगनहर में कूदी महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:46 PM (IST)
जान देने को गंगनहर में  कूदी महिला हुई घायल
जान देने को गंगनहर में कूदी महिला हुई घायल

रुड़की : जान देने के लिए गंगनहर में कूदी महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी एक महिला की पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही है। महिला बीमारी से परेशान है। इसके चलते ही उसने मन ही मन जान देने की ठान ली। जिसके चलते गुरुवार दोपहर करीब दो बजे महिला घर से पैदल ही निकल पड़ी। महिला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नीले पुल के पास पहुंची। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। गंगनहर में कम पानी होने के चलते महिला घायल हो गई। महिला को सूखी गंगनहर में कूदते देख लोग हैरत में आ गए। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और घायल महिला को गंगनहर से बाहर निकाला। महिला ने बचाने वाले युवकों को बताया कि वह जान देने के लिए गंगनहर में कूदी थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि गंगनहर में पानी कम है। (जासं)

chat bot
आपका साथी