विश्व में दीपोत्सव मनाएंगे गायत्री साधक, पंड्या नहीं जा रहे अयोध्या

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या अस्वस्थता के कारण अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन में सम्मिलित होने अयोध्या नहीं जा पाए।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:04 PM (IST)
विश्व में दीपोत्सव मनाएंगे गायत्री साधक, पंड्या नहीं जा रहे अयोध्या
विश्व में दीपोत्सव मनाएंगे गायत्री साधक, पंड्या नहीं जा रहे अयोध्या

हरिद्वार, जेएनएन। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या अस्वस्थता के कारण अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन में सम्मिलित होने अयोध्या नहीं जा पाए। पिछले दिनों हरिद्वार शांतिकुंज स्थित अपने आवास में फिसल जाने से उनके दायें कंधे में चोट आ गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें यात्रा करने या ज्यादा चलने-फिरने से मना किया है। उन्होंने अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण को होने वाले भूमि पूजन के उपलक्ष्य में पूरे विश्व में फैले सात करोड़ से अधिक गायत्री साधकों को अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाने और मिष्ठान और पकवान के जश्न मानने का संदेश दिया है। हरिद्वार स्थित गायत्री शांतिकुंज में विशेष आयोजन होगा और संपूर्ण शांतिकुंज और देवसंस्कृति परिसर को 51 हजार दीपों से जगमग किया जाएगा।  

शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने बताया कि अस्वस्थता के कारण उन्होंने भारी मन से कार्यक्रम में नहीं जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को गायत्री साधक राम नाम का संकीर्तन और गायत्री मंत्र का जप करेंगे और शाम को घर के बाहर कम से कम पांच-पांच दीपक जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे। 

शांतिकुंज से मिली जानकारी के अनुसार गायत्री परिवार के देश-विदेश में  भर में 30 हजार से ज्यादा गायत्री चेतना केंद्र, गायत्री शक्ति पीठें, प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, गौ शाला, यज्ञशाला, स्वावलंबन केंद्र, युवा इकाई के तहत 20 करोड़ से ज्यादा परिजन हैं। भारत के बाहर करीब 90 देशों में गायत्री परिवार और शक्तिपीठ का फैलाव है, सभी जगहों पर 5 अगस्त को श्रीरामजन्म भूमि पूजन के मौके पर भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। 

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर उत्तराखंड में भी उत्साह

chat bot
आपका साथी