गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की पहल सराहनीय

संवाद सूत्र, लक्सर: लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जहां सर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:09 PM (IST)
गाय को राष्ट्रमाता घोषित 
करने की पहल सराहनीय
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की पहल सराहनीय

संवाद सूत्र, लक्सर: लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जहां सरकार ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने का विधानसभा में सर्वसम्मति से संकल्प पारित कराया। सरकार के कदम की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि गाय माता को सम्मान मिलना ही चाहिए।

लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए संकल्प पारित करना यह बताता है कि पार्टी व सरकार की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश में गोवंश संरक्षण अधिनियम लागू है। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने पर इस कानून को और मजबूती मिलेगी। विधायक ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि गाय माता का हमारे जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक महत्व है।

हाईस्कूल को उच्चीकृत करने पर खुशी

लक्सर: विधायक ने बताया कि सरकार ने लक्सर में कबूलपुर रायघटी गांव के राजकीय हाईस्कूल को उच्चीकृत करते हुए इंटर कॉलेज का दर्जा दिया है। वह इसके लिए पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे थे। इससेकबूलपुर रायघटी के साथ ही आसपास के गांवों के उन छात्र छात्राओं को भी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी