दूसरी लहर में गणेशपुरम बना कंटेनमेंट जोन

जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य महकमे की पेशानी पर बल डाल दिया है। दो अप्रैल को कनखल क्षेत्र के गणेशपुरम निवासी 14 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन की ओर से गणेशपुरम में कोरोना की दूसरी लहर का पहला कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 11:49 PM (IST)
दूसरी लहर में गणेशपुरम बना कंटेनमेंट जोन
दूसरी लहर में गणेशपुरम बना कंटेनमेंट जोन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य महकमे की पेशानी पर बल डाल दिया है। दो अप्रैल को कनखल क्षेत्र के गणेशपुरम निवासी 14 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन की ओर से गणेशपुरम में कोरोना की दूसरी लहर का पहला कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बांस बल्लियों से कॉलोनी के प्रवेश द्वार को सील कर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। आवश्यक सामान की आपूर्ति की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने कुंभ की तैयारियों में जुटे मेला अधिष्ठान के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ा दी है। पहली अप्रैल से कुंभ मेले का विधिवत आगाज भी हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर जिले में सैंपलिग में तेजी के साथ पॉजिटिव मामलों में उछाल देखा जा रहा है। दो अप्रैल को जिले में 122 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें 37 हरिद्वार शहरी क्षेत्र के थे। इनमें अकेले 14 मामले कनखल की गणेशपुरम कॉलोनी के हैं। 14 पॉजिटिव मरीजों में चार अलग-अलग आयुवर्ग की महिला भी शामिल हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की ओर से गणेशपुरम को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने शनिवार दोपहर क्षेत्र का मौका मुआयना करने के साथ ही कॉलोनी के गेट को सील करा दिया है। आवाजाही पर रोक लगाने के साथ ही गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करा दी गई है। प्रशासन की ओर से कॉलोनी में जरूरी सामान की आपूर्ति की व्यवस्था कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर रखे है।

ठीक एक साल पहले गैंडीखाता में बना था पहला कंटेनमेंट जोन

हरिद्वार: इसे संयोग ही कहें कि ठीक एक साल पहले तीन अप्रैल 2020 को लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता में पहला कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। वहीं 2020 में 03 दिसंबर को लक्सर क्षेत्र में आखिरी कंटेनमेंट जोन बना था।

कोरोना की दूसरी लहर का सर्वाधिक मामला पहली अप्रैल को

हरिद्वार: कोरोना की दूसरी लहर का सर्वाधिक मामला पहली अप्रैल को सामने आया था। 158 केस पॉजिटिव आए थे। इनमें 37 हरिद्वार शहरी क्षेत्र के थे। शनिवार को 143 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें हरिद्वार शहरी क्षेत्र के 47 मामले शामिल हैं। सीएमओ डॉ. शंभू कुमार झा ने बताया कि वर्तमान में जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 133 व्यक्ति भर्ती हैं। वहीं 180 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। वर्तमान में कुल सक्रिय केस 313 है। 16367 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

chat bot
आपका साथी