हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा गणेश महोत्सव

शिक्षानगरी में गणेश महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। घर-घर में गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:10 PM (IST)
हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा गणेश महोत्सव
हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा गणेश महोत्सव

जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में गणेश महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। घर-घर में गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई है। वहीं कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से भी गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। उधर, कुछ भक्तों की ओर से भगवान गणेश को विदाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों भक्त भगवान गणेश की भक्ति में मग्न हैं। सुबह-शाम विघ्नहर्ता की विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए गणपति के अधिकांश भक्तों ने इस साल अपने-अपने घर पर मूर्ति की स्थापना की है, जिससे कि कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार भीड़भाड़ से बचा जा सके। भक्तों की ओर से अपनी क्षमता के अनुसार गणपति को अपने घर पर विराजमान किया है। कोई तीन दिन, कोई पांच दिन तो कोई सात तो कई भक्त दस दिन तक भगवान गणेश को विराजमान रखते हैं। वहीं भक्तों की ओर से भगवान गणेश को विदाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से भी गणेश चतुर्थी पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई थी। व्यापार मंडल की ओर से भगवान गणेश को विदाई दे दी गई। गंगनहर के घाट पर विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता, नगर अध्यक्ष अरविद कश्यप, नगर महामंत्री कमल चावला, पार्षद शक्ति राणा, सौरभ चौरसिया, विभोर खन्ना, सोनू, टीटू राणा, प्रवीण मल्होत्रा, छोटू, विकास, मोनू चावला आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी