धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति महोत्सव

हरिद्वार: श्री गणपति महोत्सव समिति की ओर से 27वां गणपति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 11

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 09:19 PM (IST)
धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति महोत्सव
धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति महोत्सव

हरिद्वार: श्री गणपति महोत्सव समिति की ओर से 27वां गणपति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 11 दिवसीय महोत्सव 13 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा। समिति के अध्यक्ष निशांत विद्याकुल ने बताया कि ज्वालापुर उपनगरी में होने वाले कार्यक्रम में भगवान विनायक की मुख्य मूर्ति के साथ रिद्धि-सिद्धि एवं शुभ लाभ के साथ-साथ लगभग सौ से डेढ़ सौ गणपति की स्थापना की जाएगी। 11 दिन तक प्रतिदिन यजमानों की ओर से पूजन एवं 1008 द्रव्य से सहत्राचन किया जाएगा। सायंकाल विशाल भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में संस्थापक शिव प्रसाद रमन, नंद किशोर, संजय, नरेश गर्ग, अविक्षित रमन, अक्षत गर्ग आदि शामिल होंगे। बाल गणेश क्लब की ओर से पंचम गणपति महोत्सव मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक तोष जैन, मोनिक जैन आदि ने बताया कि गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी