मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम योगदान : स्वामी यतीश्वरानंद

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम योगदान है। खेल से जहां हम स्वस्थ रहते हैं वहीं हमारा मानसिक विकास भी होता है। खेल राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने में अहम योगदान प्रदान करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:38 PM (IST)
मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम योगदान : स्वामी यतीश्वरानंद
मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम योगदान : स्वामी यतीश्वरानंद

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम योगदान है। खेल से जहां हम स्वस्थ रहते हैं, वहीं हमारा मानसिक विकास भी होता है। खेल राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने में अहम योगदान प्रदान करते हैं। इस दौरान गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वूशु अकादमी खोलने की घोषणा की।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में दसवीं दो दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने विजेता खिलाड़ियों को पदक बांटे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक जीतने वालों में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून जिले के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मार्शल आर्ट वुशू में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। हरिद्वार जिले में वुशू अकादमी के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से पांच लाख रुपये का आवश्यक सामान देने की घोषणा भी की। उन्होंने इस खेल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कोच आरती सैनी के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के खेल निदेशक प्रोफेसर विक्रम सिंह, गुरुकुल विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता पंडित दीनानाथ शर्मा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर अजय मलिक, असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर शिव कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। एसएसपी ने कंट्रोल रूम में तैनात किए इंस्पेक्टर

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में पुलिस आपदा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिसमें 24 घंटे डयूटी के लिए तीन पुलिस निरीक्षक व तीन सिपाहियों की तैनाती की गई है। 17 तारीख को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक निरीक्षक मनोज मेनवाल के साथ सिपाही नरेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। 18 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक निरीक्षक मनीष उपाध्याय के साथ सिपाही भागचंद की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रात आठ बजे से निरीक्षक रामकिशोर सकलानी के साथ सिपाही संदीप को तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी