राजनीति में युवाओं को प्लेटफार्म देगा मोर्चा: वैभव

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा राजनीति में आने वाले युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। उनकी प्रतिभा को तराशने का काम करेगा। आज पूरा देश युवाओं की ओर सकारात्मक दृष्टि लगाए हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:39 PM (IST)
राजनीति में युवाओं को प्लेटफार्म देगा मोर्चा: वैभव
राजनीति में युवाओं को प्लेटफार्म देगा मोर्चा: वैभव

जागरण संवाददाता, रुड़की : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा राजनीति में आने वाले युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। उनकी प्रतिभा को तराशने का काम करेगा। आज पूरा देश युवाओं की ओर सकारात्मक दृष्टि लगाए हुए हैं। वैभव सिंह ने यह बात रुड़की के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है। संगठन के बलबूते एक आम कार्यकत्र्ता देश के शीर्ष पद पर पहुंच जाता है। भाजपा की ओर से युवाओं को तरजीह दी जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण उत्तराखंड है। जहां पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसी तरह से केंद्र सरकार की कैबिनेट में युवा सांसदों को ही तरजीह दी गई है। उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर को बतौर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीस साल हो जाएंगे। इसके चलते युवा मोर्चा ने 17 सितंबर से लेकर सात मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें पौधारोपण से लेकर रक्तदान रहेगा। उन्होंने कहा कि आज युवा मोर्चा गांव देहात में जाकर किशोर एवं युवाओं को खेल के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का का मौका दे रहा है। उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश के युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश मंत्री सागर गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्दू, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी