मांस बेचने की आड़ में गोकशी करते चार गिरफ्तार

इमलीरोड पर मांस बेचने की आड़ में एक गोदाम में गोकशी करते चार गिरफतार किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:28 PM (IST)
मांस बेचने की आड़ में गोकशी करते चार गिरफ्तार
मांस बेचने की आड़ में गोकशी करते चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुड़की: इमलीरोड पर मांस बेचने की आड़ में एक गोदाम में गोकशी करते चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 250 किलो गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में इमलीरोड पर किन्नर वाली गली अकरम कुरैशी उर्फ छोटा की इमलीरोड पर मांस बेचने की दुकान है। शनिवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह को सूचना मिली कि मांस बेचने की आड़ में दुकान के पास स्थित गोदाम में गोकशी की जा रही है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक अंकुर शर्मा और पुलिस टीम के साथ मिलकर गोदाम पर छापा मारा। पुलिस के छापा मारते हुए मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से भाग रहे चार आरोपितों को धर दबोचा। आरोपितों ने अपने नाम अकरम कुरैशी उर्फ छोटा निवासी इमलीरोड, समीर निवासी बंदारोड माहिग्रान, सलमान निवासी बढेड़ी राजपुताना, थाना बहादराबाद, मन्नवर उर्फ मन्नू निवासी इमलीरोड बताया। पुलिस को मौके से करीब ढाई कुंतल गोमांस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित विभिन्न जानवरों का मांस सहारनपुर से लाकर बेचने का काम करते हैं। इसकी आड़ में आरोपित गोकशी करते थे। आरोपित विभिन्न जानवरों के मांस में गोमांस मिलाकर बेचते थे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी