पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले- दिल्ली में पहले अपना चेहरा ही बचा लें केजरीवाल

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द‍िल्‍ली के सीएम अ‍रविंद केजरीवाल की उत्‍तराखंड में फ्री ब‍िजली की घोषणा हवा हवाई बताया। कहा क‍ि दिल्ली के अंदर जिस तरह से उन्होंने राजनीति की है उससे वहां की जनता उनका चेहरा बदलने की तैयारी कर चुकी है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 10:44 PM (IST)
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले- दिल्ली में पहले अपना चेहरा ही बचा लें केजरीवाल
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले अपना चेहरा ही बचा लें।

जागरण संवाददाता, रुड़की : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र स‍िंह रावत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल पहले दिल्ली में अपना चेहरा ही बचा लें। दिल्ली के अंदर जिस तरह से उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति की है उससे वहां की जनता दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की तैयारी कर चुकी है।

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र स‍िंह रावत रुड़की के गंगनहर की दोनों पटरी के मध्य आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए और पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमेशा राष्ट्रीय दलों का दबदबा रहा है। क्षेत्रीय दलों को कभी भी उत्तराखंड में तरजीह नहीं दी गई। यही वजह है कि तमाम क्षेत्रीय दल उत्तराखंड से समय के साथ विलुप्त होते चले गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरव‍िंंद केजरीवाल ने 300 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा की है। असल में यह घोषणा हवा हवाई है। उत्तराखंड की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती

उत्तराखंड में चार साल के दौरान तीन मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम वैज्ञानिक रिसर्च इस बात का दावा कर रही हैं कि पर्यावरण के असंतुलन की वजह से तमाम तरह की परेशानी आ रही हैं। इसलिए अच्छे किस्म के पौधे रोपे जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद आदि वृक्षों का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में इन पेड़ों की पूजा भी की जाती है। इसलिए इन पौधों को काटने से बचाया जाता है। उन्होंने कहा कि रुड़की में 10 हजार पौधे लगाने का संकल्प है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने सभी से पौधारोपण अभियान में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, अंकित कपूर, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, समेत अन्य भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- रोजगार और स्वरोजगार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

chat bot
आपका साथी