विषाक्त भोजन से चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ी

संवाद सहयोगी, लक्सर: विषाक्त भोजन का सेवन करने से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 08:46 PM (IST)
विषाक्त भोजन से चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ी
विषाक्त भोजन से चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ी

संवाद सहयोगी, लक्सर: विषाक्त भोजन का सेवन करने से एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन व ग्रामीण उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल चारों का उपचार चल रहा है।

खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी राजकुमार व उसके परिजनों ने मंगलवार की रात को घर में भोजन किया था। बताया गया कि खाना खाकर सब लोग सोने के लिए चले गये, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी। राजकुमार व उनकी पत्नी रुकमेश व दोनों पुत्रों सौरभ व ¨टकू की तबीयत बिगड़ते देख परिजन व आसपास के ग्रामीण उन्हें लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन प्राथमिक उपचार के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। इस पर रात को ही तीनों को नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी