पहले स्मार्ट वेंडिग जोन में 34 वेंडर स्थापित

ललतारौ पुल मार्ग बेलवाला स्थित 50 स्ट्रीट वेंडर की क्षमता के पहले स्मार्ट वेंडिग जोन का महापौर अनिता शर्मा आदि ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:33 PM (IST)
पहले स्मार्ट वेंडिग जोन में 34 वेंडर स्थापित
पहले स्मार्ट वेंडिग जोन में 34 वेंडर स्थापित

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: ललतारौ पुल मार्ग बेलवाला स्थित 50 स्ट्रीट वेंडर की क्षमता के पहले स्मार्ट वेंडिग जोन का महापौर अनिता शर्मा आदि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। औपचारिकताएं पूरी करने वाले 34 वेंडर इसमें स्थापित किए गए।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी लघु व्यापारियों को वेंडिग जोन में स्थापित किया जाएगा। महिलाओं के लिए भी अलग पिक वेंडिग जोन बनाने की कवायद चल रही है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संयुक्त प्रयास से रेहड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शहरी समृद्धि में सम्मिलित किए जाने की महायोजना चलाई जा रही है। धर्मनगरी हरिद्वार के पौराणिक और आध्यात्मिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए फूल, प्रसाद बेचने वाले सभी लघु व्यापारियों को मुख्यधारा में लाए जाने की इस पहल का वह स्वागत करते हैं। उप नेता राजेश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सभी रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दस हजार की लोन राशि राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। ढाई हजार अनुदान राशि दिए जाने की प्रक्रिया भी चल रही है। लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने सभी सार्वजनिक पार्किंग, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और सभी वार्ड में फल सब्जी बेचने वालों के लिए छोटे-छोटे वेंडिग जोन स्थापित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर लघु व्यापारी नेता राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, मंजू सिंह तोमर, नितेश अग्रवाल, दारा सिंह, लालचंद, जय सिंह बिष्ट, तस्लीम अहमद, यामीन अंसारी, प्रभात चौधरी आदि मौजूद रहे। वेंडर से लिए जा रहे एक लाख रुपए

स्मार्ट वेंडिग जोन में वेंडर को एक लाख रुपये में दुकान मुहैया कराई जा रही है। इसमें 22 हजार रुपये वेंडर को नकद देने होते हैं। वहीं शेष 78 हजार रुपये बैंक लोन किश्त के जरिये चुकाने होते हैं। लाभार्थी का चयन टाउन वेंडिग कमेटी करती है। सहायक नगर आयुक्त तनवीर मारवाह ने बताया कि शेष 16 वेंडर की भी बैंक लोन प्रक्रिया गतिमान है।

chat bot
आपका साथी