होंडा सिटी के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

दहेज में पांच लाख की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:28 PM (IST)
होंडा सिटी के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज
होंडा सिटी के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: दहेज में पांच लाख की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। आरोप है कि पति ने शादी के बाद घूमने के दौरान शराब पीने और नॉनवेज खाने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर पति ने उससे झगड़ा किया। कनखल थाने में आरोपित पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कनखल की सर्वप्रिय विहार कॉलोनी निवासी मनोज गोयल की बेटी रुचिका गोयल की शादी आठ मार्च 2019 को मॉडल कॉलोनी हरिद्वार निवासी जागृत गर्ग से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद जागृत अपने साथ रुचिका को घुमाने ले गया और उसे शराब पीने और नॉनवेज खाने का दबाव बनाया। विवाहिता ने इन्कार किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति ने तब से ही विवाहिता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पांच लाख की डिमांड की। आरोप है कि 22 नवंबर वर्ष 2020 को पति रात को नशे में पहुंचे। होंडा सिटी कार ना देने पर उसकी पिटाई की। विवाहिता का कहना है कि मायके वालों ने दहेज में कार दी थी। लेकिन ससुराल वालों को होंडा सिटी कार की उम्मीद थी। आरोप है कि 23 नवंबर को उनके ससुर ने अपने एक मित्र को बुलाया और उसे डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति जागृत और ससुर प्रत्यूष मणि निवासी मॉडल कॉलोनी रानीपुर मोड़ हरिद्वार ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी