भाकियू रोड गुट का छह अक्टूबर को हाईवे जाम का एलान

संसद से पास कृषि सुधार कानून को समाप्त करने एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
भाकियू रोड गुट का छह अक्टूबर को हाईवे जाम का  एलान
भाकियू रोड गुट का छह अक्टूबर को हाईवे जाम का एलान

जागरण संवाददाता, रुड़की: संसद से पास कृषि सुधार कानून को समाप्त करने एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मासिक पंचायत कर किसानों ने एलान किया कि अब किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। छह अक्टूबर को रुड़की में हाईवे जाम किया जाएगा। इस दौरान अफसरों को भी सड़कों पर ही बैठाया जाएगा।

भाकियू रोड गुट की ओर से गुरुवार को रुड़की के प्रशासनिक भवन में मासिक पंचायत की गई। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि कृषि सुधार के नाम पर जो कानून बना है, उसका वह विरोध करते हैं। लेकिन, शुक्रवार को वह अन्य संगठनों के आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आज देहात क्षेत्र में सीपीयू लगातार उत्पीड़न कर रही है। बदमाश, चोर उच्चके तो पकड़े नहीं जा रहे हैं, ग्रामीणों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। शहर हो या देहात चोरी या लूट की वारदात रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का रवैया ग्रामीणों के प्रति ठीक नहीं है। सेना की ओर से छह गांव का रास्ता बंद कर दिया गया। प्रशासन इसका कोई हल नहीं निकाल रहा है। बार-बार ग्रामीणों को तारीख दे दी जा रही है। एक अधिकारी का तबादला होता है, दूसरा आ जाता हैं लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि आज किसान का सबसे अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों को बिल बढ़ाकर भेजे जा रहे है।

बिल जमा ना होने पर किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी सूरत में अब उत्पीड़न नहीं सहा जाएगा। इस मौके पर इरशाद अहमद, प्रधान शमशाद, अनीश अहमद, संजीव कुशवाह, प्रदीप त्यागी, इंदर सिंह, महक सिंह, मंगतराम सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी