किसानों ने भरी हुंकार, मंगलौर में होगा चक्का जाम

कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM (IST)
किसानों ने भरी हुंकार, मंगलौर में होगा चक्का जाम
किसानों ने भरी हुंकार, मंगलौर में होगा चक्का जाम

जागरण संवाददाता, रुड़की: कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों की ओर से विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। मंगलौर में जहां हाईवे चक्का जाम की तैयारी है तो रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

केंद्र सरकार भले ही दावा कर रही हो कि नया कृषि कानून किसानों की बेहतरी के लिए है, लेकिन अधिकांश किसान संगठन इस कानून के विरोध में है। इसके चलते वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच भाकियू ने 25 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। शुक्रवार को भाकियू कार्यकत्र्ता मंगलौर गुड़ मंडी पर एकत्र होंगे। यहां पर पंचायत के बाद वह राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कह कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। वहीं उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से भी इस कानून के खिलाफ रुड़की एवं भगवानपुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि अब किसान किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगा। सरकार किसानों की समस्याओं को हल नहीं कर रही है, वरन इस तरह के कानून ला रही है, जिससे आम जनता में आक्रोश है। सरकार को चाहिए कि वह तत्काल इस बिल को वापस ले। वहीं इकबालपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

पुलिस की ओर से की गई तैयारियां

रुड़की: पुलिस की ओर से किसानों के आंदोलन को देखते हुए व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि आम जनता को किसी बात की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सबको अपनी बात कहने का हक है।

chat bot
आपका साथी