किसानों ने तीन घंटे तक अधिकारियों को बनाए रखा बंधक

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) रोड गुट की मासिक पंचायत में किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 06:33 PM (IST)
किसानों ने तीन घंटे तक अधिकारियों को बनाए रखा बंधक
किसानों ने तीन घंटे तक अधिकारियों को बनाए रखा बंधक

जागरण संवाददाता, रुड़की : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) रोड गुट की मासिक पंचायत में किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। किसानों ने विभाग पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही, मांग उठाई कि गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए।

प्रशासनिक भवन में आयोजित मासिक पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि आज किसानों की हालत बेहद खराब हो गई है। उप्र के अंदर चार साल से गन्ने के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। राज्य सरकार की ओर से भी दाम नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसकी वजह से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाईयों में बिजली चोरी करा रहा है, लेकिन बदनाम किसानों एवं ग्रामीणों को किया जा रहा है। किसानों के ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटकर उन पर झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं। पदम सिंह रोड ने कहा कि चकबंदी विभाग की ओर से लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों को उनकी जमीनों से बेदखल कर विभाग में माफियावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि अब सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अभी तक इकबालपुर चीनी मिल ने दो साल के बकाया का भुगतान नहीं किया है। वहीं इस साल का भुगतान भी बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। पंचायत के दौरान डिप्टी कलेक्टर नंदन कुमार किसानों के बीच वार्ता के लिए पहुंचे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव कुलदीप तोमर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनी। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ने का भुगतान बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। खातों को अपडेट नहीं किया जा रहा है। इस दौरान किसानों एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पंचायत के दौरान प्रदेश सचिव अनीश अहमद, मुबारिक अली, शमीम अहमद, इंद्र सिंह रोड आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी