हल्द्वानी,, किसान बिल किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम: अनुज कुमार

संवाद सहयोगी हरिद्वार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अनुज कुमार ने हरिद्वार विभ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 02:58 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:05 AM (IST)
हल्द्वानी,, किसान बिल किसानों के लिए  क्रांतिकारी कदम: अनुज कुमार
हल्द्वानी,, किसान बिल किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम: अनुज कुमार

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अनुज कुमार ने हरिद्वार विभाग की ई-शाखा कार्यक्रम में कहा कि कृषि विधेयक किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम है। कहा कि जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान व जय अनुसंधान का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 70 साल बाद किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिए लाए गए यह बिल हरित क्रांति साबित होंगे।

शनिवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कहा कि देश के कुछ षडयंत्रकारी किसानों को विकास के रास्ते से भटकाने का काम रहे हैं, ताकि किसान उसी हालत में पड़ा रहे, जैसे पहला था। कहा कि कृषि विधेयक पास होने से देश के किसान पूरे देश में कहीं भी और किसी को भी अपनी उपज बेच सकेंगे। इसे किसानों की आय दोगुना हो सकेगी, लेकिन जिस प्रकार सरकार के पहले राष्ट्रहित के कानूनों का विरोध किया गया, उसी प्रकार किसानों के हितों का सुनियोजित ढंग से विरोध किया जा रहा है, पर हर बार षडयंत्रों का पर्दाफाश हुआ है और देश की जनता ने राष्ट्र के निर्माण में सरकार का साथ दिया है। कहा कि इसी प्रकार कृषि बिल को लेकर भी किसानों में झूठ का भ्रम फैलाकर आंदोलित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि कृषि विशेषज्ञ बिल को किसान कल्याणकारी बता रहे हैं। कहा कि किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्राप्त होगा। मंडियां पहले की तरह कार्य करती रहेंगी, मगर अब मंडी के बाहर भी किसान फसल को बेच सकता है। उस पर मंडी शुल्क भी नहीं लगेगा। किसान अपनी फसल देश के किसी भी कोने में बेच सकता है। कांटेक्ट पर भी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कहा कि अनुबंधित मूल्य पर फसल खरीदने के लिए व्यापारी बाध्य हैं, जबकि किसान अपनी फसल अधिक मूल्य पर बेच सकता है। कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित की सरकार है, किसान बिल को धरातल पर लागू होने पर लाभ मिलेंगे। कहा कि किसानों को सही जानकारी देना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। इसलिए हर नागरिक किसानों को सही जानकारी दें। इस मौके पर त्रिभुवन प्रसाद, ऋषिपाल सैनी, सुभाष रतूड़ी, रामपाल शर्मा, नरेंद्र कांबोज, मनोज कुमार राणा, सुशील, सूर्यकांत, प्रकाश चंद्र ध्यानी, रवि शर्मा, डॉ. आलोक कुमार, निकुंज, मुकेश, महेश, सहदेव सिंह पुंडीर आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी