किसान क्रांति यात्रा की तैयारी पूरी, मुआयना

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : देश भर के किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जगाने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 08:22 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:22 PM (IST)
किसान क्रांति यात्रा की तैयारी पूरी, मुआयना
किसान क्रांति यात्रा की तैयारी पूरी, मुआयना

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : देश भर के किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जगाने के लिए हरिद्वार से 23 सितंबर को शुरू होने जा रही किसान क्रांति यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी महंत शिवमपुरी त्रिकालदर्शी ने किसान कार्यकर्ताओं के साथ वीआईपी घाट व रोड़ी बेलवाला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महंत शिवमपुरी ने कहा कि पूरे उत्तराखंडी के किसान दिल्ली कूच करने की तैयारियां जोरशोर से कर रहे हैं। किसानों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर हरिद्वार से प्रारंभ होने वाली किसान क्रांति यात्रा निर्णायक सिद्ध होगी। लाखों किसान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचकर अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान आज खुद भूखमरी की कगार पर है। कृषि प्रधान देश में किसानों लगातार उपेक्षा की जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हितों को लेकर फैसले नहीं ले पा रही है। सरकारों की गलत नीतियों के चलते किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। जिस वजह से किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा भी जुमला साबित हुई है। इस अवसर पर मण्डल प्रवक्ता निशांत चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सैनी, जिला महासचिव विनीत अरोड़ा, नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर महामंत्री पुष्पेंद्र कश्यप, सुकरमपाल ¨सह, संजय चौधरी, विनय कुमार, चरण ¨सह, मेवाराम, रघुवीर ¨सह, सुमित भारद्वाज, अशोक कुमार, आशीष कुमार, गौरव चक्रपाणी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी