मंडावली हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकत्र्ताओं ने मंडावली हाईवे पर पांच सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। जिससे कुछ देर जाम की स्थिति रही। किसानों ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:44 PM (IST)
मंडावली हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम
मंडावली हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम

संवाद सहयोगी, मंगलौर: भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकत्र्ताओं ने मंडावली हाईवे पर पांच सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। जिससे कुछ देर जाम की स्थिति रही। किसानों ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। साथ ही, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से हटाने की भी मांग की। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा है।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के जिलाध्यक्ष विकेश बालियान के नेतृत्व में किसानों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्राम मंडावली में हाईवे पर सांकेतिक धरना दिया। जिलाध्यक्ष विकेश बालियान ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए। गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए। प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। वहीं, मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया। धरने देने वालों में सचिन प्रधान, सुमित वर्मा, ऋषि पाल बेनीवाल, संजय बेनीवाल, मयंक, भारत वीर, प्रवीण फौजी, प्रवीण राणा, नीतू, राजीव बालियान, रमेश, विवेक राठी, अरविद, मोनू, काला, निशांत, सचिन आदि शामिल रहे। अमानतगढ़ में हाईवे की एक लेन को किसानों ने किया जाम

भगवानपुर: बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के नेतृत्व में 150 किसान कार्यकत्र्ताओं ने लखीमपुर खीरी उप्र में किसानों की मौत के मामले को लेकर हाईवे पर एक लेन को बंद कर जाम लगाया। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित रही। किसानों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम बृजेश तिवारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर मुनव्वर, राव शफात, आदेश कुमार, शराफत, रोबिन कुमार, राव शमशाद, राव फसाहत आदि उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी